
मैडम हमारी कितनी प्यारी, लगती हैं वे सबसे न्यारी।
Published on: 13 Jul 2023
मैडम हमारी कितनी प्यारी,
लगती हैं वे सबसे न्यारी।
प्यार से हमें पढ़ाती,
सच्ची राह हमें दिखलाती ।
उनके आगे सभी बच्चे एक समान,
निर्धन चाहे हो धनवान।
मैडम के समक्ष हम शीश झुकाते,
सदा करते उनका सम्मान।
मैडम का है, सबसे कहना,
अनपढ़ बनकर कभी न रहना।
पढ़ लिखकर होशियार बनो तुम,
जग में अपना नाम करो तुम।

Kartavya Khemka, Class 11 A